Download App Now Register Now

जयपुर में सुरक्षित मातृत्व अभियान को मिली रफ्तार, गर्भवतियों की जांच के साथ दिए गए माँ वाउचर

जयपुर, 9 जुलाई। प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गुरुवार को जयपुर प्रथम जिले के सभी सरकारी चिकित्सा संस्थानों में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर आयोजित किए गए। अभियान के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों ने गर्भवती महिलाओं की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच कर हाई रिस्क प्रेग्नेंसी वाले मामलों की पहचान की और उन्हें आवश्यक उपचार, चिकित्सकीय परामर्श तथा नियमित फॉलो-अप की सुविधा उपलब्ध कराई। एनीमिया से प्रभावित गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को फेरिक कार्बोक्सी माल्टोज (FCM) इंजेक्शन भी लगाए गए।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत ने बताया कि शिविरों में गर्भवती महिलाओं का रक्तचाप, रक्त शर्करा, हीमोग्लोबिन, वजन, लंबाई, रक्त जांच, एचआईवी जांच सहित अन्य आवश्यक चिकित्सकीय परीक्षण किए गए। साथ ही माँ वाउचर योजना के तहत पात्र महिलाओं को निःशुल्क सोनोग्राफी के लिए माँ वाउचर भी वितरित किए गए।

अभियान के दौरान स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व, गर्भस्थ शिशु की देखभाल, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, आयरन-फोलिक एसिड और कैल्शियम की नियमित खुराक लेने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। महिलाओं को समय-समय पर प्रसव पूर्व जांच (ANC Check-up) कराने और सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने के लिए संस्थागत प्रसव अपनाने के लिए भी प्रेरित किया गया।

स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान का उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराकर मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाना तथा प्रत्येक गर्भवती महिला को सुरक्षित गर्भावस्था और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करना है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |