जानकारी के अनुसार, संबंधित अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्यों में अनियमितता, लापरवाही और शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। कृषि विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहले भी स्पष्ट कर चुके हैं कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार के मामलों में 'जीरो टॉलरेंस' की नीति पर काम कर रही है। इसी क्रम में पिछले ढाई वर्षों में भ्रष्टाचार के मामलों में कई अधिकारियों के खिलाफ निलंबन, सेवा से बर्खास्तगी और अभियोजन स्वीकृति जैसी कार्रवाई की जा चुकी है। (
सरकार का कहना है कि आमजन से जुड़े विभागों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कृषि विभाग की इस कार्रवाई को भी उसी अभियान का हिस्सा माना जा रहा है, जिससे प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा सके।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.