Download App Now Register Now

भारत के सबसे बड़े परमाणु संयंत्र से जुड़ा डेटा डार्क वेब पर लीक! जांच में जुटीं एजेंसियां

भारत के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा संयंत्र कुडनकुलम न्यूक्लियर पावर प्लांट (KKNPP) से जुड़े संवेदनशील दस्तावेज कथित तौर पर डार्क वेब पर लीक होने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार, 'वर्ल्ड लीक्स' (World Leaks) नामक रैनसमवेयर समूह ने हजारों फाइलें सार्वजनिक करने का दावा किया है। इन दस्तावेजों में संयंत्र के कुछ इंफ्रास्ट्रक्चर ब्लूप्रिंट, सप्लायर से जुड़ी जानकारी, निरीक्षण रिकॉर्ड और अन्य तकनीकी दस्तावेज शामिल होने का दावा किया गया है। हालांकि इन दस्तावेजों की प्रामाणिकता की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि यह कथित डेटा सीधे परमाणु संयंत्र के मुख्य नियंत्रण तंत्र से नहीं, बल्कि परियोजना से जुड़े एक ठेकेदार के सर्वर से जुड़ा हो सकता है। संबंधित कंपनी ने तीसरे पक्ष के सर्वर पर आंशिक डेटा उल्लंघन (Partial Data Breach) की पुष्टि की है और कहा है कि मामले की जानकारी सरकार को दे दी गई है। वहीं, डेटा सेंटर संचालक ने दावा किया है कि संदिग्ध साइबर गतिविधि का समय रहते पता लगाकर उसे रोक दिया गया था, लेकिन लीक के दावों की जांच जारी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यूक्लियर पावर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) और इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम (CERT-In) जांच में जुट गई हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि संवेदनशील इंजीनियरिंग दस्तावेज वास्तव में लीक हुए हैं, तो इससे महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ सकती है। हालांकि अब तक ऐसी कोई पुष्टि नहीं हुई है कि संयंत्र के रिएक्टर नियंत्रण तंत्र या परमाणु सुरक्षा प्रणाली से कोई समझौता हुआ है। 

यह घटना एक बार फिर देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की साइबर सुरक्षा को मजबूत करने की आवश्यकता को रेखांकित करती है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि डेटा लीक का वास्तविक दायरा क्या है और इसका राष्ट्रीय सुरक्षा पर कितना प्रभाव पड़ सकता है। 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान | जयपुर में कांग्रेस का तीन दिन से जारी धरना खत्म, रितु बराला मामले में पुलिस से बनी सहमति; अब अदालत जाएगी कांग्रेस | दिल्ली: प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना के तहत जवानों के बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका | पुलिस शहीद दिवस: जोधपुर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एक साल में देशभर के 154 पुलिसकर्मियों ने दिया बलिदान | राजस्थान में बदला मौसम, बारिश-ओलों के बाद फिर अलर्ट; 24 अक्टूबर से सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम | कोटा नाव हादसा: कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटी, चार लापता लोगों की तलाश दूसरे दिन भी जारी |