राजीव चौक, मंडी हाउस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, सुप्रीम कोर्ट समेत वे सभी प्रमुख स्टेशन, जहां सुरक्षा के मद्देनज़र प्रवेश पर रोक लगाई गई थी, अब पूरी तरह से खोल दिए गए हैं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्रियों से सामान्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है।
दरअसल, शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक के मुद्दे पर चल रहे CJP के आंदोलन के कारण सुरक्षा एजेंसियों ने कई प्रमुख मेट्रो स्टेशनों पर प्रतिबंध लगाए थे। इससे हजारों यात्रियों को वैकल्पिक परिवहन का सहारा लेना पड़ा और बसों व ऑटो में भारी भीड़ देखने को मिली। आंदोलन समाप्त होने और हालात सामान्य होने के बाद प्रशासन ने सभी प्रतिबंध हटा दिए हैं।
अब मेट्रो सेवाएं पूरी तरह सामान्य होने से दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों, छात्रों और अन्य यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था एक बार फिर सुचारु रूप से पटरी पर लौट आई है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.