राजस्थान के लाखों यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था अब पहले से ज्यादा सुरक्षित, आधुनिक और हाईटेक होने जा रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर के हीरापुरा बस टर्मिनल से राजस्थान रोडवेज की 144 नई ब्लू लाइन बीएस-6 बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन बसों को प्रदेश के 23 रोडवेज डिपो में आवंटित किया गया है, जिससे विभिन्न जिलों में यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा मिल सकेगी।
नई बसों में यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। हर बस में पैनिक बटन, दो सीसीटीवी कैमरे, जीपीएस आधारित व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग सिस्टम (VLTD), मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, एलईडी रूट डिस्प्ले, इमरजेंसी एग्जिट, फायर डिटेक्शन एवं अलार्म सिस्टम जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। कुछ बसों में एलईडी टीवी भी लगाए गए हैं, जिनके माध्यम से यात्रियों को मनोरंजन और जन-जागरूकता संबंधी सामग्री दिखाई जाएगी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश के दूर-दराज़ गांवों, ढाणियों और धार्मिक स्थलों तक बेहतर सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है। उन्होंने दावा किया कि रोडवेज अब घाटे से निकलकर लाभ की दिशा में बढ़ रहा है और आने वाले समय में परिवहन सेवाओं का और विस्तार किया जाएगा
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.