Download App Now Register Now

सवाई माधोपुर: कोतवाली थाना पुलिस ने 11 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को दबोचा, ₹4,200 नकद और मोबाइल बरामद

सवाई माधोपुर(कैलाश सोनी)। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 11 ग्राम अवैध स्मैक, 4,200 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक ज्येष्ठा मैत्रेयी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय सिंह मीना और पुलिस उपाधीक्षक (शहर) राजेन्द्र मीना के सुपरविजन में थानाधिकारी मदनलाल मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई को नियमित गश्त के दौरान भैरू दरवाजा स्थित एचपी पेट्रोल पंप के पीछे एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने तलाशी ली तो उसकी जेब से पारदर्शी पॉलीथिन में मटमैले रंग का पाउडर मिला। जांच में यह अवैध मादक पदार्थ स्मैक पाया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान आसिफ पुत्र बाबू खां (27 वर्ष), निवासी आलनपुर, थाना कोतवाली, सवाई माधोपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 एवं 8/29 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपी स्मैक की आपूर्ति किस नेटवर्क के माध्यम से कर रहा था। इस कार्रवाई में कोतवाली थाना पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |