Download App Now Register Now

राजस्थान में कर चोरी पर बड़ा प्रहार: वाणिज्यिक कर विभाग की राज्यव्यापी कार्रवाई,

जयपुर। कर चोरी, फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) और जीएसटी अनियमितताओं के खिलाफ वाणिज्यिक कर विभाग ने राज्यभर में बड़ा अभियान चलाते हुए राजसमंद, बाड़मेर, जयपुर, प्रतापगढ़ और जैसलमेर सहित कई जिलों में एक साथ सर्वे और जांच कार्रवाई की। प्रारंभिक जांच में कई फर्मों द्वारा अपात्र इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने, कर देयता कम दिखाने और जीएसटी नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आए हैं।

राजसमंद की ओशन रियलमार्ट प्राइवेट लिमिटेड में करीब 45 लाख रुपये की कर अनियमितता मिली, जिसमें कंपनी ने 38.82 लाख रुपये स्वेच्छा से जमा करा दिए। बाड़मेर की शक्ति इन्फ्रास्ट्रक्चर में लगभग 41 लाख रुपये की संभावित कर अनियमितता सामने आई। जयपुर के राज कंस्ट्रक्शंस ने जांच के दौरान 17.80 लाख रुपये, जबकि प्रतापगढ़ की इंद्रा सागर टारपॉलिन ने 6.10 लाख रुपये जमा कराए। जैसलमेर की स्वागत ट्रेवल्स में भी करीब 30 लाख रुपये की संभावित कर गड़बड़ी चिन्हित हुई है।

वाणिज्यिक कर विभाग ने बताया कि सभी मामलों में लेखा अभिलेखों और जीएसटी दस्तावेजों की विस्तृत जांच जारी है। जांच पूरी होने के बाद दोषी पाए जाने वाले करदाताओं के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया कि कर चोरी और फर्जी आईटीसी के खिलाफ राज्यव्यापी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |