Download App Now Register Now

अरावली संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम, 7 से 10 अगस्त तक राजस्थान का दौरा करेगी सुप्रीम कोर्ट की उच्चस्तरीय समिति

जयपुर, 5 अगस्त। अरावली पर्वतमाला के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत सर्वोच्च न्यायालय द्वारा गठित उच्चस्तरीय समिति 7 से 10 अगस्त तक राजस्थान के विभिन्न अरावली क्षेत्रों का विस्तृत फील्ड दौरा करेगी। भारतीय वानिकी अनुसंधान एवं शिक्षा परिषद (ICFRE) के महानिदेशक की अध्यक्षता में गठित यह समिति अरावली की पारिस्थितिकी, भूवैज्ञानिक संरचना, जल विज्ञान (हाइड्रोलॉजी), जैव विविधता, खनन गतिविधियों, भूमि उपयोग और सामाजिक-आर्थिक प्रभावों का गहन अध्ययन करेगी।

समिति अपने दौरे के दौरान कोटपुतली, नीम का थाना, सरिस्का, जयपुर, किशनगढ़ (अजमेर), राजसमंद और उदयपुर क्षेत्रों का निरीक्षण करेगी। इसके साथ ही समिति जिला प्रशासन, खान एवं वन विभाग के अधिकारियों, खान पट्टाधारकों, पर्यावरणविदों, स्वयंसेवी संस्थाओं, खनन एसोसिएशनों, खनन श्रमिकों, विशेषज्ञों, स्थानीय ग्रामीणों और किसानों से संवाद कर जमीनी स्तर की जानकारी भी जुटाएगी।

राज्य सरकार ने समिति के समन्वय के लिए खान विभाग के निदेशक महावीर प्रसाद मीणा को नोडल अधिकारी तथा अतिरिक्त निदेशक बी.एस. सोढ़ा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं वन विभाग की ओर से अतिरिक्त मुख्य वन संरक्षक टी.जे. कविथा को नोडल अधिकारी बनाया गया है।

दौरे की तैयारियों को लेकर अतिरिक्त मुख्य सचिव (खान) अपर्णा अरोड़ा ने सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और जिला प्रशासन को समिति के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक सहयोग, तथ्यात्मक जानकारी और व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अरावली संरक्षण और पर्यावरण संतुलन की दिशा में राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों से भी समिति को अवगत कराने को कहा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |