इस दौरान मंत्री बाबूलाल खराड़ी ने खेल स्टेडियम और सुभाषचंद्र बोस बालिका आवासीय छात्रावास का उद्घाटन करते हुए कहा कि ये दोनों परियोजनाएं क्षेत्र के युवाओं और बेटियों के भविष्य को नई दिशा देंगी। उन्होंने कहा कि खेल स्टेडियम से स्थानीय खिलाड़ियों को आधुनिक खेल सुविधाएं मिलेंगी, जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर मंच मिलेगा। वहीं, बालिका आवासीय छात्रावास से छात्राओं को सुरक्षित आवासीय सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे उनकी शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा और उन्हें बेहतर वातावरण में अध्ययन का अवसर प्राप्त होगा।
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार जनजाति बाहुल्य क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार की प्राथमिकता है कि हर गांव और ढाणी तक विकास की रोशनी पहुंचे तथा शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, सड़क और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाएं अंतिम व्यक्ति तक उपलब्ध हों।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य केवल आधारभूत ढांचे का निर्माण करना नहीं, बल्कि युवाओं को अवसर, महिलाओं को सशक्तिकरण और ग्रामीण क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना है। स्थानीय लोगों ने भी इन विकास कार्यों का स्वागत करते हुए इसे क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। सरकार का मानना है कि इस प्रकार की परियोजनाएं क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति देंगी तथा आने वाले समय में जहाजपुर के विकास को नई पहचान दिलाएंगी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.