फाइनलिस्ट्स ने माधुरी चेतावनी द्वारा डिजाइन किए गए पारंपरिक लहंगे और हुकुम सिंह की ज्वेलरी पहनकर रैंप वॉक किया। आयोजक निमिषा मिश्रा, योगेश मिश्रा और डायरेक्टर एकता जैन समेत फैशन, ग्लैमर और बिजनेस जगत की हस्तियां मौजूद रहीं।
अब चयनित प्रतिभागियों को 4 जुलाई तक 30 दिन की विशेष ग्रूमिंग ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें रैंप वॉक, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, फिटनेस, कम्युनिकेशन स्किल्स, मेकअप, न्यूट्रिशन, योग, टेबल एटीकेट्स और अंतरराष्ट्रीय पेजेंट्स की तैयारी शामिल है। विशेषज्ञों में शाहरुख (वॉक ट्रेनिंग), मधु यादव (सेल्फ ग्रूमिंग), वासु जैन (फोटोग्राफी), रंजीता जैन (योग), आलोक शर्मा और एकता जैन (मोटिवेशन), रूचि बरतरिया (न्यूट्रिशन), डॉ. नीदा मदान (स्माइल केयर), डॉ. विवेक रूंगटा (स्किन केयर) शामिल हैं।
अंतरराष्ट्रीय सेशन में मिस ओसियन वर्ल्ड 2024 एलिसा मिस्कोवस्का, रनर-अप सोनिया ड्यूडीक और लौरा हडसन प्रतिभागियों को मार्गदर्शन देंगी। आयोजक योगेश और निमिषा मिश्रा ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता युवाओं को उनकी जड़ों और संस्कृति से जोड़ने पर केंद्रित है।
28 फाइनलिस्ट्स में जाह्नवी कुमावत, अनमोल शेखावत, निहारिका राठौड़, श्रुति नायक, वंशिका नूनिया, अनुष्का माथुर, आशा जांगिड़, निहारिका माथुर, श्रीजा गुप्ता, शगुन राठौड़, कुसुम सोनी, अक्षिता तंवर, श्रुति कुमारी, शुभांगी शर्मा, सुहानी जैन, आस्था भूटानी, प्रज्ञा चौधरी, लक्ष्यिता गोदारा, ज्योति चौधरी, खुशी धींनवा, दिव्यांशी जांगिड़, प्राची हिंदूजा, मेघना चौधरी, कृतिका डिडवानिया, नेहा हंसराजानी, पलक शर्मा, वर्षा शर्मा और आराध्या मदान शामिल हैं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.