आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि यदि किसी अभ्यर्थी को मॉडल उत्तरकुंजी के किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह निर्धारित शुल्क के साथ 21 सितंबर से 23 सितंबर 2026 की रात 12 बजे तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि आपत्तियां आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्र के क्रम के अनुसार ही दर्ज करनी होंगी। अभ्यर्थियों को आपत्ति के समर्थन में प्रमाणिक यानी स्टैंडर्ड और ऑथेंटिक पुस्तकों के प्रमाण भी ऑनलाइन संलग्न करने होंगे। निर्धारित प्रमाण उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
इसके अलावा, केवल इसी परीक्षा में शामिल अभ्यर्थियों की आपत्तियां स्वीकार की जाएंगी। किसी अन्य व्यक्ति की ओर से दर्ज कराई गई आपत्ति पर आयोग द्वारा विचार नहीं किया जाएगा।
आयोग ने प्रत्येक प्रश्न के लिए 100 रुपए आपत्ति शुल्क निर्धारित किया है। इसके अतिरिक्त सेवा शुल्क भी देय होगा। अभ्यर्थी SSO पोर्टल पर लॉगिन करके Recruitment Portal का चयन कर संबंधित परीक्षा के लिए उपलब्ध Question Objection लिंक के माध्यम से आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।
आपत्ति शुल्क का भुगतान ई-मित्र कियोस्क या Recruitment Portal पर उपलब्ध पेमेंट गेटवे के माध्यम से किया जा सकता है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि जमा किया गया आपत्ति शुल्क वापस नहीं किया जाएगा। शुल्क के अभाव में दर्ज की गई आपत्ति स्वीकार नहीं होगी।
ऑनलाइन आपत्तियां केवल निर्धारित अवधि में ही दर्ज की जा सकेंगी। 21 से 23 सितंबर 2026 तक उपलब्ध रहने के बाद आपत्ति दर्ज कराने का लिंक निष्क्रिय हो जाएगा। आपत्तियां केवल एक बार दर्ज की जा सकेंगी और अन्य किसी माध्यम से भेजी गई आपत्तियां स्वीकार नहीं की जाएंगी।
तकनीकी समस्या होने पर अभ्यर्थी आयोग के Recruitment Helpdesk से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in पर ई-मेल किया जा सकता है। इसके अलावा 9352323625 और 7340557555 नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है।
परीक्षा: SI/प्लाटून कमांडर पुनः परीक्षा-2021
मॉडल उत्तरकुंजी: जारी
आपत्ति की शुरुआत: 21 सितंबर 2026
आपत्ति की अंतिम तिथि: 23 सितंबर 2026, रात 12 बजे तक
आपत्ति शुल्क: 100 रुपए प्रति प्रश्न, सेवा शुल्क अतिरिक्त
आपत्ति का माध्यम: केवल ऑनलाइन
प्रमाण: स्टैंडर्ड/ऑथेंटिक पुस्तक का प्रमाण अनिवार्य
आपत्ति लिंक: SSO → Recruitment Portal → Question Objection
तकनीकी सहायता: recruitmenthelpdesk@rajasthan.gov.in / 9352323625 / 7340557555
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.