घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग को आसपास फैलने से रोकने के लिए क्षेत्र की बिजली सप्लाई भी बंद कराई गई। करीब 10 दमकलों ने 2 दर्जन से ज्यादा फेरे लगाए और लगभग 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
हादसे के समय वर्कशॉप में नई और पुरानी 50 से ज्यादा कारें खड़ी थीं। आग विकराल रूप लेने से पहले दमकलकर्मियों और पुलिस ने कई वाहनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इससे संभावित रूप से होने वाला बड़ा नुकसान टल गया।
फायर ऑफिसर उषा शर्मा के अनुसार, आग बुझाने के लिए करीब 10 दमकलों को मौके पर लगाया गया। दमकल टीमों ने लगातार प्रयास करते हुए आग को नियंत्रित किया।
सांगानेर सदर थाना अधिकारी कमलेश शर्मा ने बताया कि कई वाहनों को आग की चपेट में आने से बचा लिया गया। घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है।
फिलहाल आग से हुए नुकसान का विस्तृत आकलन किया जा रहा है। पुलिस और संबंधित विभाग घटना के कारणों की जांच में जुटे हैं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.