कार्यक्रम में सांसद मंजू शर्मा, हवा महल विधायक बालमुकुंद आचार्य, मंत्री जावर सिंह खर्रा और भाजपा मीडिया प्रभारी प्रमोद वशिष्ठ सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत के संकल्प को प्रमुखता दी गई। इस दौरान ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण किया गया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की।
कार्यक्रम के दौरान शहर की स्वच्छता व्यवस्था में योगदान देने वाले सफाई कर्मियों को सम्मानित किया गया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सफाई कर्मियों का सम्मान करते हुए उनके योगदान की सराहना की।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने, स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम के जरिए विकसित भारत के लक्ष्य को जनभागीदारी से जोड़ने पर जोर दिया गया। भाजपा नेताओं ने स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण को लेकर आमजन में जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया।
नितिन नवीन का जयपुर दौरा ऐसे समय में हुआ है, जब भाजपा संगठन की ओर से विभिन्न अभियानों और कार्यक्रमों के जरिए कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय किया जा रहा है। अल्बर्ट हॉल पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी के बीच स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और विकसित भारत के संकल्प को प्रमुखता से सामने रखा गया।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.