Download App Now Register Now

‘मां’ योजना में प्राइवेट हॉस्पिटलों के लिए नया नियम, ICU मरीज और डॉक्टर की हर 8 घंटे में फोटो अपलोड करना अनिवार्य

जयपुर। राजस्थान में मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना (मां योजना) के तहत इलाज कराने वाले मरीजों को लेकर प्राइवेट हॉस्पिटलों के लिए नया नियम लागू किया गया है। राजस्थान स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी की ओर से जारी निर्देशों के अनुसार, योजना के तहत ICU में भर्ती मरीज और उसका इलाज कर रहे डॉक्टर की हर 8 घंटे में फोटो पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।

नए नियम के मुताबिक फोटो में मरीज का बेड और उसके पीछे लगा मॉनिटर स्पष्ट रूप से दिखाई देना चाहिए। मॉनिटर पर मरीज की पल्स रेट, ऑक्सीजन लेवल और अन्य जरूरी मॉनिटरिंग प्रदर्शित होना अनिवार्य बताया गया है। फोटो को जियो-टैगिंग के साथ मां योजना के पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

यह व्यवस्था 30 सितंबर से लागू होने की बात कही गई है।

डे-केयर मरीजों पर भी लागू होगा नियम

नया नियम केवल ICU में भर्ती मरीजों तक सीमित नहीं है। डे-केयर में इलाज कराने वाले मरीजों के लिए भी फोटो अपलोड करने की व्यवस्था लागू होगी।

इसमें ऐसे मरीज शामिल हैं, जो सुबह अस्पताल पहुंचते हैं और उपचार के बाद शाम को घर लौट जाते हैं। इनमें कैंसर मरीजों की रेडियोथेरेपी, किडनी मरीजों की डायलिसिस और न्यूरो से संबंधित उपचार कराने वाले मरीज शामिल हैं।

अब इन मरीजों की भी डॉक्टर के साथ फोटो लेकर उसे जियो-टैगिंग के साथ पोर्टल पर अपलोड करना होगा।

TID जनरेट करने के लिए जरूरी होगी प्रक्रिया

‘मां’ योजना के तहत सूचीबद्ध प्राइवेट हॉस्पिटलों में इलाज के दौरान जनरेट होने वाली TID (Transaction ID) के लिए यह प्रक्रिया अनिवार्य होगी। यानी योजना के तहत उपचार से जुड़े मामलों में फोटो अपलोडिंग की प्रक्रिया पूरी करना जरूरी होगा।

प्राइवेट हॉस्पिटल एसोसिएशन ने जताई नाराजगी

इस नए प्रावधान को लेकर प्राइवेट हॉस्पिटल संचालकों और डॉक्टरों के संगठन ने विरोध जताया है। प्राइवेट हॉस्पिटल एंड डॉक्टर्स एसोसिएशन राजस्थान के चेयरमैन डॉ. विजय कपूर के अनुसार, इस फैसले को लेकर जल्द ही सरकार के स्तर पर वार्ता के लिए ज्ञापन दिया जाएगा।

एसोसिएशन का कहना है कि नए नियम को लेकर सरकार के सामने अपनी आपत्तियां और व्यावहारिक समस्याएं रखी जाएंगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |