Download App Now Register Now

गांवों में जल्द स्थापित होंगी स्ट्रीट लाइटें, पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने दिए निर्देश

जयपुर। पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने शुक्रवार को अपने निवास पर विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर ग्रामीण क्षेत्रों में स्ट्रीट लाइट और रोड लाइट व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांवों में रात्रिकालीन आवागमन को सुरक्षित और सुगम बनाने के लिए स्ट्रीट लाइट लगाने का काम प्राथमिकता के आधार पर चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाए।

प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर होगी पर्याप्त रोशनी

मंत्री ने निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत की मुख्य बस्तियों, प्रमुख मार्गों, बाजारों, बस स्टैंड, पंचायत भवन, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र और स्वास्थ्य केंद्र सहित अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक स्थलों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कच्ची बस्तियों, कमजोर वर्गों तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग की बस्तियों में स्ट्रीट लाइट लगाने को विशेष प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

जहां बिजली नहीं, वहां लगेंगी सोलर स्ट्रीट लाइट

मदन दिलावर ने कहा कि जिन क्षेत्रों में विद्युत व्यवस्था उपलब्ध नहीं है या नियमित बिजली आपूर्ति संभव नहीं है, वहां आवश्यकता के अनुसार सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइट स्थापित की जाएं। इससे ऐसे ग्रामीण क्षेत्रों में भी रात के समय पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जा सकेगी।

ई-पंचायत पोर्टल से होगी ऑनलाइन मॉनिटरिंग

मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि स्ट्रीट लाइट से जुड़े कार्यों की स्वीकृति, जियो-टैगिंग, फोटो अपलोड और ऑनलाइन मॉनिटरिंग सहित पूरी प्रक्रिया ई-पंचायत पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी तरीके से संचालित की जाए।

उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि योजना के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की शिथिलता नहीं बरती जाए। साथ ही जिला और राज्य स्तर पर कार्यों की नियमित समीक्षा करते हुए निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य पूरे करने को कहा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |