Download App Now Register Now

नारी शक्ति सम्मेलन में CM भजनलाल शर्मा ने महिला लाभार्थियों से किया संवाद, योजनाओं का दिया लाभ

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को यूनिवर्सिटी कॉमर्स कॉलेज में आयोजित नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम में राजीविका से जुड़ी महिला व्यवसायियों और लाभार्थियों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से विभिन्न योजनाओं के तहत मिल रहे लाभ और उनके अनुभवों की जानकारी ली।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) और मुख्यमंत्री मातृत्व पोषण योजना के लाभार्थियों को डीबीटी के माध्यम से राशि हस्तांतरित की। साथ ही स्वयं सहायता समूहों को विभिन्न योजनाओं के तहत चेक वितरित किए।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया और राजीविका के उत्पादों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने लखपति दीदियों को स्कूटी प्रदान की, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को आवास की चाबियां सौंपी।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने एम्बुलेंस, आर्टिकुलेटिंग वाटर टावर और ऑटो टिपर को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने लाभार्थी महिलाओं से सीधे संवाद करते हुए उनके अनुभव भी सुने।

कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूहों, राजीविका से जुड़ी महिला व्यवसायियों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों की भागीदारी रही। मुख्यमंत्री ने महिलाओं से संवाद के दौरान योजनाओं से उनके जीवन में आए बदलावों की जानकारी ली।

मुख्य बिंदु

  • नारी शक्ति सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित
  • राजीविका की महिला व्यवसायियों से CM ने किया संवाद
  • पीएम आवास योजना ग्रामीण और मातृत्व पोषण योजना के तहत DBT
  • स्वयं सहायता समूहों को वितरित किए चेक
  • लखपति दीदियों को सौंपी स्कूटी
  • आवास लाभार्थियों को दी मकानों की चाबियां
  • एम्बुलेंस, वाटर टावर और ऑटो टिपर को दिखाई हरी झंडी

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |