Download App Now Register Now

जोधपुर: इंस्टाग्राम पर देवी-देवताओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने आईडी कराई डिलीट

जोधपुर। नागौरी गेट थाना पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हिंदू देवी-देवताओं के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र और भड़काऊ टिप्पणी करने के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान उदयमंदिर क्षेत्र में शाहों की मस्जिद के पास रहने वाले मोहम्मद अमान (20) पुत्र दिलावर हुसैन के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार आगामी त्योहारों और पंचायती राज चुनावों को देखते हुए क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पुलिस आयुक्त अंशुमन भोमिया के निर्देश पर सोशल मीडिया गतिविधियों पर निगरानी रखी जा रही है।

रील पर किया था आपत्तिजनक कमेंट

थानाधिकारी सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि 2 अक्टूबर को इंस्टाग्राम की एक आईडी से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने की सूचना मिली थी। पुलिस ने जब संबंधित इंस्टाग्राम आईडी को सर्च किया तो पेज उपलब्ध नहीं था। पुलिस को आशंका हुई कि पोस्ट करने के बाद आरोपी ने अपना अकाउंट डिलीट कर दिया है।

मोबाइल की जांच में सामने आया मामला

पुलिस टीम ने आरोपी मोहम्मद अमान को हिरासत में लेकर उसका मोबाइल फोन जब्त किया। मोबाइल की गहन जांच के दौरान उसमें इंस्टाग्राम ऐप मौजूद मिला। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि उसी ने संबंधित आईडी बनाई थी और एक रील पर अभद्र एवं भड़काऊ कमेंट किए थे।

पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही इंस्टाग्राम से आपत्तिजनक कंटेंट और संबंधित आईडी को हटवाने की कार्रवाई की गई। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |