जयपुर विकास प्राधिकरण परिसर स्थित नागरिक सेवा केन्द्र में आयोजित होने वाले इन शिविरों में नागरिक अपने विभिन्न प्रकरणों को लेकर संबंधित अधिकारियों से सीधे संपर्क कर सकेंगे। अधिकारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों का यथासंभव शिविर दिवस पर ही निस्तारण करने का प्रयास किया जाएगा।
जयपुर विकास आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि नागरिक सेवा केन्द्र में आयोजित शिविरों का समय प्रातः 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगा। संबंधित जोन के अधिकारी एवं कर्मचारी शिविर में प्राप्त आवेदनों के निस्तारण की कार्रवाई करेंगे। साथ ही संबंधित उपायुक्त द्वारा प्राप्त आवेदनों और उनके निस्तारण की अद्यतन प्रगति रिपोर्ट भी प्रस्तुत की जाएगी।
नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए JDA द्वारा नागरिक सेवा केन्द्र में आयोजित जोनवार शिविरों के अलावा अभियान अवधि के दौरान रविवार को छोड़कर प्रतिदिन संबंधित जोन कार्यालयों में भी शिविर लगाए जाएंगे। इससे नागरिक अपने स्थानीय जोन कार्यालय में ही संबंधित प्रकरणों का समाधान करवा सकेंगे।
शिविरों के सफल संचालन के लिए संबंधित जोन के उपायुक्त को शिविर प्रभारी और तहसीलदार को सह-प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए नोडल अधिकारियों की भी नियुक्ति की गई है।
JDA ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने संबंधित जोन की निर्धारित तिथि के अनुसार नागरिक सेवा केन्द्र अथवा संबंधित जोन कार्यालय में पहुंचकर अपने प्रकरणों का निस्तारण करवाएं और ‘सेवा सेतु अभियान-2026’ का अधिकतम लाभ उठाएं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.