Download App Now Register Now

पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान

जयपुर। राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। इस बीच जयपुर, कोटा और डूंगरपुर के कुछ मतदान केंद्रों पर EVM में तकनीकी खराबी आने से मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई। मशीनों में आई दिक्कत के कारण मतदाताओं को इंतजार करना पड़ा। हालांकि, रिजर्व मशीनों से मतदान दोबारा शुरू करवाया गया।

कालवाड़ में 45 मिनट प्रभावित रहा मतदान

जयपुर के कालवाड़ स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के कमरा नंबर 5 में EVM में तकनीकी खराबी आ गई। मशीन खराब होने के कारण मतदान प्रक्रिया रोकनी पड़ी। इसके बाद रिजर्व में रखी EVM मशीन को मतदान केंद्र पर लगाया गया। मशीन बदलने के बाद करीब 45 मिनट की देरी से मतदान फिर शुरू हुआ और मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

कोटा के सांगोद में भी EVM खराब

कोटा जिले के सांगोद क्षेत्र की ग्राम पंचायत कुराड़िया खुर्द में भी EVM में तकनीकी दिक्कत सामने आई। इसके चलते मतदान प्रक्रिया प्रभावित हुई और करीब एक घंटे की देरी से मतदान शुरू हो सका।

डूंगरपुर के गरियाता में आधे घंटे रुका मतदान

डूंगरपुर जिले की गलियाकोट पंचायत समिति के गरियाता गांव में बूथ नंबर 40 पर भी EVM खराब हो गई। तकनीकी समस्या के कारण करीब आधे घंटे तक मतदान रुका रहा। बाद में मशीन बदलने के बाद मतदान प्रक्रिया दोबारा शुरू करवाई गई।

पंचायत चुनाव के पहले चरण में अलग-अलग मतदान केंद्रों पर EVM में आई तकनीकी खराबी के कारण मतदान प्रभावित होने की घटनाएं सामने आई हैं। मशीनों को बदलने के बाद संबंधित केंद्रों पर मतदान फिर से शुरू कराया गया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान | जयपुर में कांग्रेस का तीन दिन से जारी धरना खत्म, रितु बराला मामले में पुलिस से बनी सहमति; अब अदालत जाएगी कांग्रेस | दिल्ली: प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना के तहत जवानों के बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका | पुलिस शहीद दिवस: जोधपुर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एक साल में देशभर के 154 पुलिसकर्मियों ने दिया बलिदान | राजस्थान में बदला मौसम, बारिश-ओलों के बाद फिर अलर्ट; 24 अक्टूबर से सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम | कोटा नाव हादसा: कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटी, चार लापता लोगों की तलाश दूसरे दिन भी जारी |