Download App Now Register Now

जमवारामगढ़ में भीषण सड़क हादसा: टायर फटने से खाई में गिरी कार, 4 युवकों की मौत; 2 गंभीर घायल

जयपुर। राजस्थान के जयपुर जिले के जमवारामगढ़ क्षेत्र में दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे-148 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। कार का टायर फटने से वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। हादसे में चार युवकों की मौत हो गई, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, हादसे में आगरा निवासी अतुल, मुकुल, रूपेश और शिवा की मौत हो गई। वहीं, राहुल और अर्पित गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि सभी श्रद्धालु दर्शन करने के बाद आगरा लौट रहे थे, इसी दौरान यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही रायसर थाना प्रभारी राजपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे मृतकों और घायलों को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान | जयपुर में कांग्रेस का तीन दिन से जारी धरना खत्म, रितु बराला मामले में पुलिस से बनी सहमति; अब अदालत जाएगी कांग्रेस | दिल्ली: प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना के तहत जवानों के बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका | पुलिस शहीद दिवस: जोधपुर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एक साल में देशभर के 154 पुलिसकर्मियों ने दिया बलिदान | राजस्थान में बदला मौसम, बारिश-ओलों के बाद फिर अलर्ट; 24 अक्टूबर से सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम | कोटा नाव हादसा: कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटी, चार लापता लोगों की तलाश दूसरे दिन भी जारी |