Download App Now Register Now

कोटा में लड्डू के लिए छात्रों ने बनाई 'लड्डू जनता पार्टी', सोशल मीडिया पर छाया कैंपेन; विरोध के बाद कोचिंग ने बांटना शुरू किए लड्डू

कोटा। राजस्थान के कोचिंग हब कोटा में इन दिनों पढ़ाई के साथ लड्डुओं को लेकर भी चर्चा हो रही है। दरअसल, एक कोचिंग संस्थान के हजारों स्टूडेंट्स इस बार दीपावली पर लड्डू नहीं मिलने से नाराज हो गए। छात्रों ने अपनी नाराजगी जाहिर करने के लिए सोशल मीडिया पर अनोखा तरीका अपनाया और 'लड्डू जनता पार्टी' के नाम से एक कैंपेन शुरू कर दिया। देखते ही देखते यह कैंपेन इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया। इसको लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के मीम्स भी शेयर किए जा रहे हैं।

पिछले दो दिनों से कोचिंग की अलग-अलग ब्रांच के बाहर छात्र क्लास खत्म होने के बाद कुछ समय के लिए एकत्रित होकर नारेबाजी और प्रदर्शन कर रहे थे। हालांकि, छात्रों का यह विरोध हंसी-मजाक और अनोखे अंदाज में देखने को मिला।

3 नवंबर को शुरू हुआ 'लड्डू जनता पार्टी' कैंपेन

छात्रों के मुताबिक, हर साल दीपावली की छुट्टियों से तीन-चार दिन पहले कोचिंग संस्थान की ओर से उन्हें लड्डू बांटे जाते हैं। इस साल 5 नवंबर से दीपावली की छुट्टियां शुरू होनी थीं, लेकिन 3 नवंबर तक छात्रों को लड्डू नहीं मिले थे।

इसके बाद कुछ छात्रों ने 3 नवंबर को इंस्टाग्राम पर 'लड्डू जनता पार्टी' के नाम से पेज बनाकर कैंपेन शुरू कर दिया। पेज पर पोस्ट और मीम्स शेयर किए गए, जिन्हें हजारों व्यूज और लाइक्स मिले। धीरे-धीरे अन्य छात्र भी इस कैंपेन से जुड़ते चले गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए मीम्स

लड्डू नहीं मिलने को लेकर छात्रों ने सोशल मीडिया पर मजेदार पोस्ट और मीम्स शेयर किए। कैंपेन को लेकर इंस्टाग्राम पर अच्छा खासा समर्थन देखने को मिला। वहीं, कोचिंग की अलग-अलग ब्रांच के बाहर छात्रों ने भी नारेबाजी कर अपनी मांग रखी। छात्रों का कहना था कि हर साल मिलने वाले लड्डू इस बार भी समय पर मिलने चाहिए।

कोचिंग प्रबंधन ने बताई देरी की वजह, अब बांटना शुरू किए लड्डू

मामले को लेकर कोचिंग प्रबंधन से जुड़े लोगों का कहना है कि इस बार दीपावली पर मिठाई की मांग अचानक बढ़ गई थी। काम का दबाव अधिक होने के कारण समय पर हलवाई उपलब्ध नहीं हो सके। इसके चलते लड्डू तैयार करवाने और उनकी पैकिंग की व्यवस्था में देरी हुई।

प्रबंधन के अनुसार, छात्रों की मांग को देखते हुए अलग-अलग शहरों के हलवाइयों से भी संपर्क किया गया। अब गुरुवार से छात्रों को लड्डू बांटने शुरू कर दिए गए हैं। लड्डू मिलने के बाद छात्र भी खुश हैं।

पढ़ाई के शहर कोटा में लड्डुओं की चर्चा

कोटा देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले लाखों विद्यार्थियों के लिए जाना जाता है। लेकिन इस बार दीपावली से पहले यहां पढ़ाई के साथ 'लड्डू जनता पार्टी' का कैंपेन भी चर्चा का विषय बन गया। छात्रों के इस अनोखे अंदाज ने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींचा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |