Download App Now Register Now

दीपावली पर CNG स्टेशनों की सुरक्षा सख्त, गैस पाइपलाइन से दूर रहकर चलाएं पटाखे; RGSL ने जारी किया टोल फ्री नंबर

जयपुर, 5 नवंबर। दीपावली के त्योहार को देखते हुए राजस्थान स्टेट गैस लिमिटेड (RGSL) ने CNG स्टेशनों और गैस पाइपलाइन की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए हैं। राजस्थान स्टेट गैस के प्रबंध निदेशक विनय पाटनी ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सभी सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आम नागरिकों से पटाखे चलाते समय गैस पाइपलाइन और अन्य गैस सुविधाओं से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

गैस रिसाव की सूचना तुरंत टोल फ्री नंबर पर दें

RGSL ने गैस रिसाव या किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में तत्काल सूचना देने के लिए टोल फ्री नंबर 18001806135 जारी किया है। प्रबंधन ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी अनहोनी की आशंका होने पर लापरवाही न बरतें और तुरंत इस नंबर पर संपर्क करें।

CNG स्टेशनों पर बढ़ाई जाएगी निगरानी

गुरुवार को MD विनय पाटनी ने अधिकारियों और कार्मिकों के साथ वर्चुअल बैठक कर दीपावली के दौरान सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने कोटा, नीमराणा, कूकस, ग्वालियर और श्योपुर में संचालित CNG स्टेशनों पर सुरक्षा मानकों की सख्ती से पालना करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि CNG स्टेशनों पर आने वाले उपभोक्ताओं को भी सुरक्षा नियमों के प्रति जागरूक किया जाए। इसके अलावा संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाए और कंप्रेसर जैसे प्रतिबंधित क्षेत्रों में अनधिकृत प्रवेश पर रोक लगाई जाए।

गैस पाइपलाइन की लीकेज जांच के निर्देश

बैठक में DGM CNP विवेक श्रीवास्तव को DPNG और CNG क्षेत्रों में लीकेज डिटेक्शन टेस्ट कराने के निर्देश दिए गए। कोटा के DGM O&M सीपी चौधरी और ग्वालियर के DGM शिव दीक्षित ने सुरक्षा व्यवस्थाओं और तैयारियों की जानकारी दी। वहीं नीमराणा प्रबंधक अतुल शुक्ला ने सुरक्षा मानकों की शत-प्रतिशत पालना सुनिश्चित करने की बात कही।

आम नागरिकों की सहभागिता पर जोर

CFO दीप्तांशु पारीक और DM IT गगनदीप राजोरिया ने भी सुरक्षा व्यवस्था में आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। बैठक में CS विनिता सोनी, मीडिया प्रभारी राजेन्द्र शर्मा सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

RGSL की अपील: दीपावली पर पटाखे चलाते समय गैस पाइपलाइन और CNG सुविधाओं से दूरी बनाए रखें। गैस रिसाव या आपात स्थिति में टोल फ्री नंबर 18001806135 पर तुरंत सूचना दें।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |