Download App Now Register Now

राजस्थान में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा अभियान, 488 मामले दर्ज; 78 आरोपी गिरफ्तार

जयपुर, 5 नवंबर। राजस्थान में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग ने प्रदेशभर में विशेष निरोधात्मक अभियान चलाया है। आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत 1 से 4 नवंबर तक कुल 488 अभियोग दर्ज किए गए हैं और 78 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब और कच्ची शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला वॉश जब्त एवं नष्ट किया गया।

78 गिरफ्तार, 6 दुपहिया वाहन जब्त

आबकारी विभाग के अनुसार अभियान के दौरान 6 दुपहिया वाहन भी जब्त किए गए। कार्रवाई में 1,246 लीटर देशी मदिरा, 7,054 लीटर भारत निर्मित विदेशी मदिरा और 370 लीटर बीयर जब्त की गई। इसके अलावा 4,049 लीटर हथकड़ शराब भी जब्त की गई। विभाग ने अवैध शराब बनाने के लिए तैयार 98,365 लीटर वॉश को नष्ट किया।

जब्त देशी मदिरा की अनुमानित कीमत 3 लाख 38 हजार 966 रुपये, भारत निर्मित विदेशी मदिरा की कीमत 5 लाख 62 हजार 890 रुपये और बीयर की कीमत 85 हजार 65 रुपये बताई गई है।

बांसवाड़ा, दौसा और नागौर में बड़ी कार्रवाई

अभियान के तहत बांसवाड़ा जिले में आबकारी टीम ने 2,100 लीटर वॉश नष्ट कर शराब बनाने की तीन भट्टियां ध्वस्त कीं। मौके से हथकड़ मदिरा की 53 बोतलें भी जब्त की गईं।

दौसा जिले में 2,500 लीटर वॉश नष्ट किया गया और शराब बनाने की पांच भट्टियां नष्ट की गईं। यहां से 55 लीटर अवैध हथकड़ मदिरा भी जब्त की गई।

नागौर जिले के मेड़ता में 1,500 लीटर वॉश नष्ट कर 57 लीटर हथकड़ मदिरा जब्त की गई। परबतसर, डीडवाना, बिछावा और नावां क्षेत्रों में भी कार्रवाई करते हुए अवैध हथकड़ शराब जब्त की गई और वॉश नष्ट किया गया।

कई जिलों में अवैध शराब जब्त

चूरू जिले में राजगढ़ और सुजानगढ़ आबकारी दलों ने हरियाणा में बिक्री के लिए निर्धारित माल्टा देशी मदिरा की 60 बोतल और 60 पव्वे जब्त किए। सुजानगढ़ में 200 लीटर वॉश नष्ट कर मामला दर्ज किया गया।

भरतपुर जिले के डीग में हरियाणा में बिक्री के लिए निर्धारित रॉकफोर्ड क्लासिक सुपर प्रीमियम व्हिस्की की 21 हाफ बोतलें जब्त की गईं। जयपुर में देशी मदिरा के 353 पव्वे और 2 लीटर हथकड़ शराब जब्त कर चार अभियोग दर्ज किए गए।

बीकानेर के खाजूवाला, लूणकरणसर और शहर क्षेत्र में देशी मदिरा के 333 पव्वे जब्त किए गए। जोधपुर ग्रामीण में 62, पीपाड़ में 25 और फलोदी में 21 पव्वे देशी शराब जब्त किए गए। लूणी क्षेत्र में 2 लीटर हथकड़ मदिरा भी जब्त की गई।

राजसमंद जिले के देवगढ़ और कामलीघाट में कार्रवाई कर 150 लीटर वॉश नष्ट किया गया। यहां से देशी मदिरा के 27 पव्वे और 5 लीटर हथकड़ शराब जब्त की गई। श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ में 1,500 लीटर वॉश नष्ट कर अवैध हथकड़ मदिरा जब्त की गई। वहीं सूरतगढ़ में हाईवे पर अवैध साइनबोर्ड और विज्ञापन बोर्ड के खिलाफ भी कार्रवाई की गई।

अन्य जिलों में भी नाकाबंदी और जांच

आबकारी विभाग ने झुंझुनूं, झालावाड़ सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच की। विभाग का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर प्रभावी रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

आबकारी आयुक्त नमित मेहता के निर्देशानुसार निरोधक दलों को गश्त, नाकाबंदी और छापेमारी के जरिए अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में अवैध मदिरा के कारोबार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |