Download App Now Register Now

दीपावली पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने परकोटे में आमजन के बीच पहुंचकर बांटी खुशियां, दी शुभकामनाएं

जयपुर, 8 नवंबर 2026। दीपावली के पावन पर्व पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार देर रात सपरिवार जयपुर के ऐतिहासिक परकोटे पहुंचे। यहां उन्होंने आमजन के बीच पहुंचकर दीपावली की खुशियां साझा कीं और प्रदेशवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री के अचानक आमजन के बीच पहुंचने से बाजारों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बच्चों, महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने हाथ जोड़कर उनका अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने भी आत्मीयता के साथ लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और सभी को दीपावली की बधाई दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री का सहज और आत्मीय अंदाज देखने को मिला। उन्होंने बच्चों को दुलार करते हुए चॉकलेट वितरित की, युवाओं से हाथ मिलाकर संवाद किया और बुजुर्गों का अभिवादन किया। मुख्यमंत्री ने बिना किसी औपचारिकता के आमजन के बीच रहकर दीपावली के उल्लास में सहभागिता निभाई।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस दौरान सांगानेरी गेट से बड़ी चौपड़, त्रिपोलिया होते हुए न्यू गेट तक पैदल भ्रमण किया। उन्होंने परकोटे के बाजारों में दीपावली के अवसर पर की गई आकर्षक रोशनी, सजावट और उत्सवी माहौल का अवलोकन किया। ऐतिहासिक जयपुर की सड़कों और बाजारों में उमड़ी रौनक के बीच मुख्यमंत्री ने आमजन के साथ पर्व की खुशियां साझा कीं।

इस अवसर पर जयपुर नगर निगम के महापौर सुनील कोठारी, पार्षद पुनीत कर्नावट सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

आमजन के बीच मुख्यमंत्री की इस सहज मौजूदगी ने दीपावली के उत्सव को और खास बना दिया।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
TNI आवाज़ डिजिटल न्यूज़ चैनल, हिंदी-उर्दू समाचार पत्र द अनकवर्ड अपडेट एवं आवाज़-ए-तसनीम, लाइफस्टाइल समाचार पत्र अर्बन वॉग तथा हिंदुस्तान पत्रिका मीडिया एंड ब्रॉडकास्टिंग परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली के पावन पंचदिवसीय पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश की कृपा आप सभी पर बनी रहे। यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियों का संचार करे। प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मकता के दीप हर घर में प्रज्वलित हों। आप सभी का जीवन खुशियों और सफलता के प्रकाश से सदैव आलोकित रहे। | जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत |