आयोग अध्यक्ष ने दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों और उनके परिजनों की सुविधाओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने परिसर में अभ्यर्थियों के बैठने के लिए बेहतर और व्यवस्थित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। साथ ही आयोग परिसर की कैंटीन का जल्द रिनोवेशन कर स्वच्छ और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए।
वहीं आयोग में चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। प्रशासनिक कामकाज को सुचारू बनाने के लिए CCE ब्लॉक के विस्तार के साथ अत्याधुनिक स्टोर गृह का निर्माण किया जा रहा है।
ले. कर्नल केसरी सिंह ने निर्माण कार्यों में इस्तेमाल होने वाली सामग्री और संरचना की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कार्यों में तेजी लाने और उनकी नियमित प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को भी कहा।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.