मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अटल ज्ञान केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा के साथ पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध होगा।
उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कक्षा 1 से 8 तक अध्ययनरत 40 लाख से अधिक पात्र विद्यार्थियों को निःशुल्क यूनिफॉर्म के लिए 250 करोड़ रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई है। वहीं बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी एवं देवनारायण स्कूटी योजना के तहत 45,596 स्कूटियां और 13 लाख 85 हजार साइकिलें वितरित की गई हैं।
मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को अब 9 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। इसमें केंद्र सरकार की ओर से 6 हजार रुपये और राज्य सरकार की ओर से 3 हजार रुपये की अतिरिक्त सहायता शामिल है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 26 जिलों में किसानों को दिन के समय बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।
विद्यालय के विकास में भामाशाहों ने भी सहयोग का हाथ बढ़ाया। कार्यक्रम के दौरान टीनशेड और अन्य विकास कार्यों के लिए कुल 21.51 लाख रुपये की घोषणा की गई। इसमें जीवाराम जांगिड ने 11 लाख रुपये, पंचायत समिति सदस्य अमराराम पटेल ने 5 लाख रुपये, रणछोड़राम ने 2 लाख रुपये, भंवराराम पटेल ने 1.51 लाख रुपये तथा पुरखाराम पटेल और अन्य सहयोगकर्ताओं ने 1-1 लाख रुपये देने की घोषणा की।
मंत्री जोगाराम पटेल ने भामाशाहों का सम्मान करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से डोली के सरकारी विद्यालय को राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय बनाने की दिशा में काम किया जाना चाहिए।
कार्यक्रम में विज्ञान मेला, खेलकूद प्रतियोगिता, कला उत्सव और करियर डे में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों और शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कक्षा 1 से 5 तक के विद्यार्थियों को स्कूल बैग भी वितरित किए गए।
इस दौरान छात्राओं ने तेरहताली, घूमर, कालबेलिया, चरी और भवाई नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं। राजस्थानी लोक संस्कृति से सजी प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया।
राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय डोली के कक्षा-कक्ष — लागत 10.50 लाख रुपये
अटल ज्ञान केंद्र — लागत 8 लाख रुपये
कार्यक्रम के दौरान शिक्षा, डिजिटल लर्निंग, बालिका शिक्षा और विद्यालय के बुनियादी विकास को लेकर सरकार की योजनाओं और प्रयासों को भी सामने रखा गया।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.