Download App Now Register Now

राजहेल्थ पोर्टल से 305 सहायक आचार्यों के पदस्थापन आदेश जारी

जयपुर, 12 अगस्त। राजस्थान के मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सक शिक्षकों की कमी दूर करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। राजमेस के अधीन संचालित मेडिकल कॉलेजों में सहायक आचार्य के 305 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों के पदस्थापन एवं नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खीवसर ने बताया कि मेडिकल कॉलेजों में विभिन्न विशिष्टताओं के रिक्त पदों को भरने के लिए यह प्रक्रिया पूरी की गई है। इससे मेडिकल कॉलेजों में आवश्यक चिकित्सक शिक्षकों की उपलब्धता बढ़ेगी और चिकित्सा शिक्षा को मजबूती मिलेगी।

प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा शिक्षा गायत्री राठौड़ ने बताया कि 21 नवंबर 2025 को जारी विज्ञप्ति के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों के पदस्थापन एवं नियुक्ति आदेश 12 अगस्त 2026 को राजहेल्थ पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जारी किए गए हैं।

डिजिटल और पारदर्शी तरीके से हुई पदस्थापन प्रक्रिया

अधिकारियों के अनुसार, पदस्थापन की पूरी प्रक्रिया राजहेल्थ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल और पारदर्शी तरीके से पूरी की गई है। इससे चयनित अभ्यर्थियों को अपने पदस्थापन की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध हो गई है। साथ ही प्रक्रिया में तेजी और सुगमता भी आई है।

चिकित्सा शिक्षा आयुक्त बाबूलाल गोयल ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को जल्द ही अपने संबंधित मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य के समक्ष उपस्थित होकर जॉइनिंग देनी होगी।

सरकार का कहना है कि मेडिकल कॉलेजों में पर्याप्त मानव संसाधन उपलब्ध कराने से चिकित्सा शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य सेवाओं को भी और मजबूत किया जा सकेगा। 305 सहायक आचार्यों की नियुक्ति को इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान | जयपुर में कांग्रेस का तीन दिन से जारी धरना खत्म, रितु बराला मामले में पुलिस से बनी सहमति; अब अदालत जाएगी कांग्रेस | दिल्ली: प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना के तहत जवानों के बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका | पुलिस शहीद दिवस: जोधपुर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एक साल में देशभर के 154 पुलिसकर्मियों ने दिया बलिदान | राजस्थान में बदला मौसम, बारिश-ओलों के बाद फिर अलर्ट; 24 अक्टूबर से सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम | कोटा नाव हादसा: कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटी, चार लापता लोगों की तलाश दूसरे दिन भी जारी |