जयपुर। हर घर तिरंगा अभियान को लेकर राजस्थान में देशभक्ति का उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर सपत्नीक तिरंगा फहराया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपने घरों, प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थलों पर तिरंगा फहराने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रध्वज देश की आन-बान-शान और बलिदान का प्रतीक है और इसका सम्मान करना हर नागरिक का कर्तव्य है। राज्य में अभियान के तहत तिरंगा यात्रा, रैली और विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्कूलों, कॉलेजों और कार्यस्थलों पर भी लोग उत्साह के साथ तिरंगा फहरा रहे हैं। इस वर्ष का अभियान राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने को समर्पित है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.