Download App Now Register Now

राजस्थान के 8 जिलों में बनेंगे नए उप जिला चिकित्सालय भवन, 280 करोड़ रुपये की स्वीकृति

जयपुर, 19 अगस्त। राजस्थान में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश के 8 क्रमोन्नत उप जिला चिकित्सालयों के भवन निर्माण के लिए कुल 280 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति जारी की गई है। प्रत्येक उप जिला चिकित्सालय के भवन निर्माण के लिए 35 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य आमजन को उनके नजदीक ही बेहतर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसी उद्देश्य से अस्पतालों के भवन, चिकित्सा सुविधाओं और आवश्यक संसाधनों को लगातार मजबूत किया जा रहा है।

इन 8 जिलों में बनेंगे उप जिला चिकित्सालयों के नए भवन

प्रमुख शासन सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य गायत्री राठौड़ ने बताया कि इन अस्पतालों के नए और सुदृढ़ भवनों के निर्माण से संबंधित क्षेत्रों में आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा। स्वीकृत राशि के तहत निम्न उप जिला चिकित्सालयों को शामिल किया गया है—

  • सूरतगढ़ (श्रीगंगानगर) — 35 करोड़ रुपये

  • बिलाड़ा (जोधपुर) — 35 करोड़ रुपये

  • देचू (फलोदी) — 35 करोड़ रुपये

  • खाजूवाला (बीकानेर) — 35 करोड़ रुपये

  • प्रतापपुर (बांसवाड़ा) — 35 करोड़ रुपये

  • रायपुर (ब्यावर) — 35 करोड़ रुपये

  • खण्डार (सवाई माधोपुर) — 35 करोड़ रुपये

  • छबड़ा (बारां) — 35 करोड़ रुपये

इस प्रकार इन सभी 8 उप जिला चिकित्सालयों के भवन निर्माण के लिए कुल 280 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज की सुविधा

सरकार के इस निर्णय से संबंधित क्षेत्रों के मरीजों को बेहतर उपचार के लिए बड़े शहरों और जिला मुख्यालयों की ओर जाने की आवश्यकता कम होगी। नए एवं आधुनिक अस्पताल भवनों के निर्माण से चिकित्सा सेवाओं के विस्तार के साथ आवश्यक संसाधनों और सुविधाओं को भी मजबूत किया जा सकेगा।

राज्य सरकार का यह कदम प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं के विकेंद्रीकरण, अस्पतालों के आधारभूत ढांचे के सुदृढ़ीकरण और आमजन को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान संपर्क पोर्टल का मुख्य सचिव ने किया निरीक्षण, किसानों की शिकायतों के जल्द निस्तारण के निर्देश | Kolkata Stampede: कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़ से 17 लोगों की मौत, 25 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान | ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के बाहर भीषण हादसा: ट्रक ने श्रद्धालुओं को कुचला, 15 की मौत और 26 घायल | कोलकाता दुर्गा पूजा पंडाल में भगदड़: 19 लोगों की मौत, आयोजकों समेत 7 गिरफ्तार; मृतकों में छात्रा और नर्स भी शामिल | खेलो राजस्थान: दिसंबर से शुरू होगा पहला चरण, 12 खेलों में दिखेगा खिलाड़ियों का दम; ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू | नवरात्रि का आठवां दिन आज: मां महागौरी की पूजा से जुड़ी मान्यताएं, जानें मंत्र, भोग और पूजा विधि | कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, ट्रैवलर नाले में गिरा; 8 लोगों की मौत, 17 घायल | राजस्थान में मौसम का बदला मिजाज, 7 जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी | जोधपुर: लोहावट में बोरवेल में गिरा मासूम, SDRF के बाद NDRF की टीम भी रेस्क्यू में जुटी | जयपुर में रोजगार शिविर: 366 युवाओं को मिला रोजगार, 28 का प्रशिक्षण के लिए चयन |