आयोग सचिव ने बताया कि संबंधित भर्तियों में शामिल अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के अनुसार साक्षात्कार में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। साक्षात्कार कार्यक्रम के तहत अलग-अलग पदों और विषयों के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित की गई हैं।
लाइब्रेरियन (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती-2023
सातवां चरण: 1 से 10 सितंबर 2026
सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती-2024
ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी (ब्रॉड स्पेशियलिटी): 1 से 3 सितंबर 2026
फिजिकल मेडिसिन एंड रिहैबिलिटेशन (ब्रॉड स्पेशियलिटी): 10 सितंबर 2026
सहायक आचार्य (संस्कृत शिक्षा विभाग) भर्ती-2024
हिंदी (द्वितीय चरण): 1 से 10 सितंबर 2026
सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती-2025
अंग्रेजी: 7 से 9 सितंबर 2026
एबीएसटी: 7 से 10 सितंबर 2026
आयोग ने अभ्यर्थियों को निर्देश दिए हैं कि साक्षात्कार के समय वे नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम एवं स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान पत्र तथा सभी मूल प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रतियां साथ लेकर उपस्थित हों।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार से वंचित किया जा सकता है। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथासमय अपलोड किए जाएंगे।
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे साक्षात्कार से संबंधित नवीनतम सूचना और दिशा-निर्देशों के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट चेक करते रहें।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.