प्रशिक्षण के लिए रवाना होने से पहले रविवार को पांचवीं बटालियन आरएसी, घाटगेट जयपुर में इन महिला कार्मिकों को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, आर्म्स बटालियन्स राजस्थान रूपेन्द्र सिंघ ने ब्रीफ किया।
एडीजी ने NSG कमांडो प्रशिक्षण की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए जवानों को प्रशिक्षण के दौरान कड़े अनुशासन, अत्याधुनिक हथियार तकनीक और ‘जीरो एरर’ की नीति को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कमांडो प्रशिक्षण का उद्देश्य जवानों को ऐसी दक्षता प्रदान करना है, जिससे वे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा के लिए पूरी क्षमता और आत्मविश्वास के साथ कार्य कर सकें।
उन्होंने “सर्वत्र सर्वोत्तम सुरक्षा” के मूल मंत्र के साथ महिला कार्मिकों को प्रशिक्षण के लिए शुभकामनाएं दीं।
ब्रीफिंग के बाद एडीजी रूपेन्द्र सिंघ ने सभी 25 महिला कार्मिकों को राजकीय वाहन से राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड प्रशिक्षण केंद्र, मानेसर (हरियाणा) के लिए रवाना किया।
इस अवसर पर उप महानिरीक्षक पुलिस आरएसी विनित बंसल सहित चतुर्थ एवं पांचवीं बटालियन आरएसी के कमांडेन्ट उपस्थित रहे।
राजस्थान पुलिस की 25 महिला कार्मिक लेंगी NSG कमांडो प्रशिक्षण
24 अगस्त से 13 नवंबर 2026 तक चलेगा प्रशिक्षण
मानेसर स्थित NSG प्रशिक्षण केंद्र में होगा गहन प्रशिक्षण
प्रशिक्षण में अत्याधुनिक हथियार तकनीक और कड़े अनुशासन पर जोर
‘जीरो एरर’ नीति को बनाया जाएगा प्राथमिकता
नागरिक सुरक्षा के लिए महिला कार्मिकों को किया जाएगा दक्ष
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.