Download App Now Register Now

वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक परीक्षा में 57.28 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड, जयपुर द्वारा आयोजित वरिष्ठ कम्प्यूटर अनुदेशक संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षा-2026 के तहत रविवार को जयपुर जिले में परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा दो पारियों में संपन्न हुई।

प्रथम पारी में कुल 7,142 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 4,091 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 3,051 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। प्रथम पारी में कुल 57.28 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

वहीं, द्वितीय पारी में भी 7,142 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 4,065 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 3,077 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। द्वितीय पारी में 56.92 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।

परीक्षा समन्वयक नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई थीं। परीक्षा के दौरान निर्धारित दिशा-निर्देशों की पालना के साथ परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाओं की सतत निगरानी की गई और आवश्यक समन्वय बनाए रखा गया।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित इस भर्ती परीक्षा में परीक्षार्थियों की उपस्थिति एवं परीक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां की गई थीं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |