आयोग सचिव के अनुसार, इन भर्तियों के तहत आयोजित लिखित परीक्षा के परिणाम के आधार पर साक्षात्कार के लिए स्थायी रूप से सफल घोषित अभ्यर्थियों के साक्षात्कार आयोजित किए गए थे। साक्षात्कार प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित सेवा नियमों के अनुसार मुख्य सूची जारी की गई है।
जारी मुख्य सूची में हिस्ट्री विषय के 177 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है, जबकि जूलॉजी विषय में 27 अभ्यर्थियों ने सफलता हासिल की है। इस प्रकार दोनों विषयों में कुल 204 अभ्यर्थियों को मुख्य सूची में स्थान मिला है।
आयोग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी, मुख्य सूची और अन्य आवश्यक निर्देशों के लिए राजस्थान लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना का अवलोकन करें।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.