Download App Now Register Now

RPSC प्राध्यापक एवं कोच भर्ती-2025: 4 विषयों की विचारित सूची जारी, 171 अभ्यर्थी अयोग्य

जयपुर, 1 सितंबर। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के तहत चार विषयों के पदों के लिए विचारित सूची जारी कर दी है। आयोग ने संस्कृत के 18, बायोलॉजी के 42, पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन के 1 और म्यूजिक के 1 अभ्यर्थी को पात्रता जांच के लिए अस्थाई रूप से शामिल किया है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह चयन सूची या वरीयता सूची नहीं है, बल्कि अभ्यर्थियों की अभ्यर्थिता सुनिश्चित करने और दस्तावेज सत्यापन के उद्देश्य से जारी की गई विचारित सूची है। अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन पूरा किए जाने के बाद आयोग की ओर से जारी की जाएगी।

8 से 14 सितंबर तक भरना होगा विस्तृत आवेदन

विचारित सूची में शामिल अभ्यर्थियों को 8 सितंबर से 14 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन विस्तृत आवेदन-पत्र भरना होगा। इसके लिए अभ्यर्थी अपनी SSO ID से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर लॉगिन कर My Recruitment → Detailed Form Cum Scrutiny → Apply Now विकल्प का चयन कर आवेदन कर सकेंगे।

ऑनलाइन आवेदन और दस्तावेज सत्यापन से संबंधित आयोग के दिशा-निर्देशों का पालन करना अनिवार्य होगा।

दो प्रतियों में रखना होगा आवेदन का प्रिंट

आवेदन ऑनलाइन सबमिट करने के बाद अभ्यर्थियों को प्रिंट ऑप्शन के माध्यम से विस्तृत आवेदन-पत्र की दो प्रतियां निकालकर अपने पास सुरक्षित रखनी होंगी।

माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा निर्धारित तारीख, समय और स्थान पर अभ्यर्थियों को दो प्रतियों में विस्तृत आवेदन-पत्र, सभी मूल दस्तावेज और स्वयं सत्यापित प्रतियों के साथ उपस्थित होना होगा।

दस्तावेजों की जांच निदेशालय माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा की जाएगी। दस्तावेज सत्यापन के लिए अभ्यर्थियों को संबंधित विभाग की ओर से सूचना दी जाएगी। आयोग की ओर से अलग से सूचना नहीं भेजी जाएगी।

निर्धारित तिथि पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थी को अपात्र मानते हुए परिणाम में शामिल नहीं किया जाएगा।

171 अभ्यर्थी परीक्षा के लिए अयोग्य

आयोग ने परीक्षा के परिणामों के तहत 171 अभ्यर्थियों को अयोग्य घोषित किया है। इन अभ्यर्थियों ने 10 प्रतिशत से अधिक प्रश्नों में दिए गए पांच विकल्पों में से कोई भी विकल्प नहीं भरा था।

विषयवार अयोग्य अभ्यर्थियों की संख्या इस प्रकार है:

  • संस्कृत: 99
  • बायोलॉजी: 64
  • पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन: 1
  • म्यूजिक: 7

आयोग ने कहा है कि अभ्यर्थियों की पात्रता की जांच विज्ञापन में निर्धारित शर्तों और संबंधित नियमों के अनुसार की जाएगी। सभी पात्रता शर्तें पूरी नहीं करने वाले अभ्यर्थियों की पात्रता रद्द की जा सकती है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |