पहले चरण के मतदान के लिए प्रशासन ने 7,683 मतदान केंद्र बनाए हैं। इस चरण में 57,52,278 मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 20,623 उम्मीदवारों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे।
पहले चरण में नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं के वार्डों में मतदान होगा। चुनाव को लेकर प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर जरूरी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा।
जयपुर के वाटिका नगर पालिका क्षेत्र में भी मतदान से पहले मॉक पोलिंग शुरू हो गई है। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, वाटिका स्थित मतदान केंद्र पर मॉक पोलिंग की गई, जिसके जरिए मतदान प्रक्रिया और EVM की व्यवस्थाओं को परखा गया।
पहले चरण का मतदान: आज
मतदान का समय: सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक
कुल जिले: 39
नगरीय निकाय: 162
कुल वार्ड: 5,393
मतदान बूथ: 7,683
कुल मतदाता: 57,52,278
चुनावी मैदान में उम्मीदवार: 20,623
मतदान: नगर निगम, नगर परिषद और नगर पालिकाओं में
पहले चरण के मतदान के साथ ही राजस्थान में शहरी सरकार चुनने की चुनावी प्रक्रिया का अहम चरण शुरू हो जाएगा। मतदाताओं के वोट से 5,393 वार्डों में उम्मीदवारों की किस्मत तय होगी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.