Download App Now Register Now

RPSC प्राध्यापक एवं कोच भर्ती 2025: विस्तृत आवेदन के लिए दिशा-निर्देश जारी, 10 सितंबर से आवेदन

जयपुर: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने माध्यमिक शिक्षा विभाग में प्राध्यापक एवं कोच (स्कूल शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2025 के तहत प्राध्यापक गणित, उर्दू और राजस्थानी विषयों की विचारित सूची में शामिल अभ्यर्थियों के लिए विस्तृत आवेदन पत्र भरने के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

आयोग की ओर से इन विषयों की विचारित सूची 3 सितंबर 2026 को जारी की गई थी। अब अभ्यर्थी 10 सितंबर से 16 सितंबर 2026 की रात 11:59 बजे तक ऑनलाइन विस्तृत आवेदन पत्र भर सकेंगे।

SSO ID से भरना होगा विस्तृत आवेदन

विचारित सूची में अस्थायी रूप से शामिल सभी अभ्यर्थियों को अपनी SSO ID के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। इसके बाद My Recruitment → Detailed Form Cum Scrutiny → Apply Now विकल्प का चयन कर विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरना होगा।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि विस्तृत आवेदन पत्र और दस्तावेजों की जांच माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर द्वारा की जाएगी।

आवेदन के बाद दो प्रतियां प्रिंट करना जरूरी

अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन सबमिट करने के बाद Print Option के जरिए विस्तृत आवेदन पत्र की दो प्रतियां प्रिंट कर सुरक्षित रखनी होंगी। दस्तावेज सत्यापन के समय इन्हें सभी मूल दस्तावेजों और स्वयं सत्यापित प्रतियों के साथ निर्धारित स्थान पर प्रस्तुत करना होगा।

दस्तावेज सत्यापन की तिथि, समय और स्थान की सूचना संबंधित विभाग द्वारा अभ्यर्थियों को उचित माध्यम से दी जाएगी। इसके लिए RPSC की ओर से अलग से कोई सूचना नहीं भेजी जाएगी।

दस्तावेज सत्यापन में अनुपस्थित रहने पर नहीं मिलेगा मौका

आयोग के अनुसार, विभाग द्वारा निर्धारित तिथि पर दस्तावेज सत्यापन के लिए उपस्थित नहीं होने वाले अभ्यर्थी को अपात्र मानते हुए परिणाम में शामिल नहीं किया जाएगा।

दस्तावेजों की जांच और सत्यापन के बाद पात्र अभ्यर्थियों की सूची माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से RPSC को भेजी जाएगी। इसके बाद आयोग परिणाम जारी करेगा और चयनित अभ्यर्थियों के नाम नियुक्ति के लिए संबंधित विभाग को अभिस्तावित किए जाएंगे।

महत्वपूर्ण तारीखें

  • विचारित सूची जारी: 3 सितंबर 2026
  • विस्तृत आवेदन शुरू: 10 सितंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 16 सितंबर 2026
  • अंतिम समय: रात 11:59 बजे तक
  • विषय: गणित, उर्दू एवं राजस्थानी
  • दस्तावेज सत्यापन: माध्यमिक शिक्षा विभाग, बीकानेर द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |