मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के नाम संदेश में कहा कि आज नगर निकाय चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान है। उन्होंने कहा कि सभी लोग लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करें।
सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि प्रत्येक मत नगर के विकास, बेहतर सुविधाओं और उज्ज्वल भविष्य की नींव को मजबूत करता है। उन्होंने मतदाताओं से मतदान के दिन घर से निकलकर अपने मत का प्रयोग करने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने खास तौर पर पहली बार मतदान करने जा रहे युवा मतदाताओं से लोकतंत्र के इस पर्व में पूरे उत्साह के साथ शामिल होने की अपील की।
उन्होंने कहा कि युवा अपने परिवार, मित्रों और परिचितों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकें।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि सभी मिलकर अपने नगर के भविष्य के लिए मतदान करें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी महत्वपूर्ण भागीदारी निभाएं।
मुख्यमंत्री का संदेश:
“आइए, मिलकर अपने नगर के भविष्य के लिए मतदान करें।”
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.