राजस्थान निकाय चुनाव 2026: मतगणना में कई जगह चौंकाने वाले आए सामने नतीजे
जयपुर। राजस्थान की 309 नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम सामने आए हैं। प्रदेश में 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 252 नगरपालिकाओं के लिए हुए चुनाव की मतगणना जारी है। वोटों की गिनती के साथ ही अलग-अलग शहरों और कस्बों से वार्डवार नतीजे सामने आ रहे हैं। शुरुआती परिणामों में कहीं भाजपा ने जीत का खाता खोला है तो कहीं कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी मजबूत प्रदर्शन किया है।
नवलगढ़ नगरपालिका में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत:
-नवलगढ़ के 45 वार्डों में कांग्रेस के 24 प्रत्याशी जीते
-नवलगढ़ में भाजपा ने 15 और 6 निर्दलीय प्रत्याशी जीते
-कांग्रेस की जीत के बाद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
-जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता एक-दूसरे को दे रहे बधाई
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.