Download App Now Register Now

भरतपुर के ज्वाला रिसोर्ट में भीषण आग, सिलेंडर फटने से जोरदार धमाका; बैंक्वेट हॉल जलकर खाक

भरतपुर। शहर के ज्वाला रिसोर्ट में गुरुवार रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रिसोर्ट की रसोई में गैस लाइन में आग लगने के बाद एक गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके के बाद आग तेजी से फैल गई और देखते ही देखते बैंक्वेट हॉल को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भीषण थी कि पूरा बैंक्वेट हॉल जलकर खाक हो गया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, सोनी टावर के डायरेक्टर विवेक सोनी की बर्थडे पार्टी ज्वाला रिसोर्ट में आयोजित की गई थी। पार्टी के दौरान रसोई में गैस लाइन में अचानक आग लग गई। रिसोर्ट कर्मचारियों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग ने गैस सिलेंडर को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ ही देर में सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिसके बाद पार्टी में मौजूद लोगों में दहशत फैल गई और सभी अपनी जान बचाकर बाहर की ओर भागे।

बताया जा रहा है कि रिसोर्ट में कुल चार गैस सिलेंडर रखे हुए थे, जिनमें से दो सिलेंडर फट चुके हैं, जबकि दो सिलेंडर अभी भी अंदर बताए जा रहे हैं। इस स्थिति को देखते हुए मौके पर मौजूद लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की हिदायत दी गई।

सूचना मिलने पर नगर निगम की दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। नगर निगम आयुक्त श्रवण कुमार बिश्नोई भी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। उन्होंने बताया कि गैस लाइन में आग लगने के दौरान सिलेंडर फटा, जिसके बाद आग तेजी से फैल गई।

वहीं, प्रत्यक्षदर्शियों ने दमकल वाहनों के करीब 30 मिनट देरी से पहुंचने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि यदि दमकल समय पर पहुंच जाती तो आग से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता था।

फिलहाल दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में जुटे हुए हैं। अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

 

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे |