Download App Now Register Now

कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल

खाटूश्यामजी से दर्शन कर लौट रहे थे महाराष्ट्र के धुले निवासी; हादसा कोटा-उदयपुर हाईवे पर शंभूपुरा के पास हुआ

कोटा। राजस्थान के कोटा-उदयपुर नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। नांता थाना क्षेत्र के शंभूपुरा गांव के पास तेज रफ्तार क्रूजर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में क्रूजर सवार एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 8 लोग घायल हुए हैं। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।

हादसा रात करीब 1 बजे हुआ। टक्कर इतनी भीषण थी कि क्रूजर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार लोग फंस गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों और मृतकों को बाहर निकालकर न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल पहुंचाया। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है।

खाटूश्यामजी से दर्शन कर लौट रहा था परिवार

पुलिस के अनुसार, क्रूजर में महाराष्ट्र के धुले निवासी एक परिवार के सदस्य सवार थे। परिवार खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहा था। परिवार के कुल 36 लोग तीन अलग-अलग गाड़ियों में धार्मिक यात्रा पर निकले थे। यात्रा के दौरान उन्होंने मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर और उज्जैन तथा राजस्थान के सांवरिया सेठ, अजमेर, पुष्कर और खाटूश्यामजी में दर्शन किए।

परिवार के सदस्य शनिवार शाम खाटूश्यामजी से लौटे थे। जयपुर में भोजन करने के बाद वे आगे रवाना हुए। हादसे के वक्त क्रूजर में परिवार के 15 लोग सवार बताए गए हैं।

ड्राइवर को झपकी आने की आशंका

कोटा सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम के अनुसार, शुरुआती जानकारी में क्रूजर चालक को झपकी आने की आशंका जताई गई है। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।

ट्रक चालक के मुताबिक, ट्रक में खराबी आने के कारण उसने वाहन सड़क किनारे खड़ा किया था। वह ट्रक से कुछ दूरी पर खड़ा था, तभी क्रूजर ने उसे टक्कर मारी और ट्रक में जा घुसी। टक्कर के बाद वह भी घायल हो गया।

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हादसे में हुई जनहानि पर दुख जताया। उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने के निर्देश दिए।

हादसे में मृतकों का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। प्रशासन की ओर से शवों को कोटा से महाराष्ट्र भेजने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |