जानकारी के अनुसार, भारत गैस कंपनी के खाली सिलेंडरों से भरा ट्रक साकरोदा से कुराबड़ की ओर जा रहा था। रविवार दोपहर करीब 3 बजे मीठा नीम-कुराबड़ रोड पर ट्रक अनियंत्रित हो गया और बिजली के खंभे से टकराकर पलट गया। हादसे के समय बाइक चालक मौके पर मौजूद नहीं था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक पलटते ही सिलेंडर सड़क पर बिखर गए। सिलेंडरों को सड़क पर गिरता देख आसपास मौजूद लोगों और वाहन चालकों में दहशत फैल गई। लोगों को आशंका हुई कि कहीं सिलेंडरों में विस्फोट न हो जाए। बाद में जब पता चला कि सभी सिलेंडर खाली हैं, तब लोगों ने राहत की सांस ली।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तुरंत डबोक थाना पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। घायल राहगीर को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.