Download App Now Register Now

जोधपुर जिला प्रमुख का चुनाव कल, शाम तक आएगा परिणाम; बीजेपी-कांग्रेस ने नहीं खोले पत्ते

जोधपुर। जोधपुर जिला प्रमुख पद के चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को जिला प्रमुख पद के लिए निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सुबह 11 बजे से नामांकन शुरू होंगे, जबकि मतदान के बाद शाम तक परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। हालांकि, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस की ओर से अभी तक अपने दावेदारों के नाम घोषित नहीं किए गए हैं।

जिला प्रमुख पद के निर्वाचन के लिए बुधवार सुबह 10 बजे जिला परिषद के निर्वाचित सदस्यों की बैठक अटल सेवा केंद्र के फर्स्ट फ्लोर पर होगी। इसके बाद नामांकन, जांच और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

सुबह 11 बजे से नामांकन, शाम तक आएगा परिणाम

रिटर्निंग अधिकारी आलोक रंजन ने बताया कि जिला प्रमुख पद के निर्वाचन के लिए बुधवार सुबह 10 बजे अटल सेवा केंद्र में निर्वाचित सदस्यों की बैठक होगी।

निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। दोपहर 1 बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। इसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी कर चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे।

मतदान दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

बीजेपी-कांग्रेस के दावेदारों के नाम का इंतजार

जिला प्रमुख पद के चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही प्रमुख राजनीतिक दलों की ओर से अभी तक अपने उम्मीदवारों के नाम घोषित नहीं किए गए हैं। ऐसे में चुनाव से पहले दोनों दलों के दावेदारों को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार है।

नामांकन और नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों की अंतिम तस्वीर साफ हो सकेगी।

गुरुवार को होगा उप जिला प्रमुख का चुनाव

जिला प्रमुख के निर्वाचन के बाद गुरुवार को उप जिला प्रमुख पद के लिए चुनाव प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

उप जिला प्रमुख पद के लिए भी सुबह 11 बजे तक नामांकन दाखिल किए जा सकेंगे। इसके बाद नामांकन पत्रों की जांच और दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी की प्रक्रिया होगी।

उप जिला प्रमुख पद के लिए मतदान दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। इसके बाद परिणाम घोषित कर दिया जाएगा।

इस तरह बुधवार को जिला प्रमुख और गुरुवार को उप जिला प्रमुख का निर्वाचन पूरा होने के साथ जोधपुर जिला परिषद के दोनों प्रमुख पदों के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |