Download App Now Register Now

जयपुर जिला प्रमुख पद के लिए कांग्रेस से यशवीर सूरा, भाजपा से राजेश गुर्जर ने भरा नामांकन

जयपुर। जिला प्रमुख पद के चुनाव के लिए कांग्रेस के यशवीर सूरा और भाजपा के राजेश गुर्जर ने नामांकन दाखिल कर दिया है। दोनों प्रत्याशियों के नामांकन के बाद अब सबकी नजर शाम को होने वाले फैसले पर है। शाम 5 बजे तक जयपुर के नए जिला प्रमुख की तस्वीर साफ हो जाएगी।

कांग्रेस ने रविवार सुबह यशवीर सूरा के नाम की आधिकारिक घोषणा की थी। सूरा जयपुर जिला परिषद के वार्ड 28 से सदस्य हैं और यूथ कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं, भाजपा प्रत्याशी राजेश गुर्जर वार्ड 22 से जिला परिषद सदस्य हैं।


 

जिला परिषद में कांग्रेस बहुमत में

जयपुर जिला परिषद की 57 सीटों में कांग्रेस के पास 42, भाजपा के पास 13 और आरएलपी के पास 2 सीटें हैं। बहुमत से अधिक सीटें होने के कारण कांग्रेस मजबूत स्थिति में है। उपलब्ध आंकड़ों के आधार पर कांग्रेस का जिला प्रमुख बनना तय माना जा रहा है।

नामांकन, मतदान और नतीजे एक ही दिन

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन दाखिल करने के लिए सुबह 10 से 11 बजे तक का समय तय था। सुबह 11:30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। दोपहर 1 बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित है।

यदि नाम वापसी के बाद एक से अधिक उम्मीदवार मैदान में रहते हैं, तो दोपहर 3 बजे से मतदान होगा। मतदान के तुरंत बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |