Download App Now Register Now

जयपुर में डीजे बंद करवाने गई पुलिस टीम पर हमला, SI समेत पुलिसकर्मियों से मारपीट; 12 लोगों पर FIR

जयपुर। जयपुर के खो नागोरियान थाना इलाके में डीजे बंद करवाने गई पुलिस टीम पर हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि करीब एक दर्जन लोगों ने उपनिरीक्षक (SI) रामफूल समेत पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट की। इस दौरान पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी गई और उनके मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर पटककर तोड़ दिए गए।

घटना 23 नवंबर की देर रात करीब 12 बजे की है। मामले में SI रामफूल की शिकायत पर 24 नवंबर को खो नागोरियान थाने में 12 लोगों के खिलाफ नामजद FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन आरोपियों को हिरासत में लिया है।

डीजे बंद करवाने पहुंची थी पुलिस टीम

पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, उपनिरीक्षक रामफूल पुलिस जाप्ते के साथ इलाके में डीजे बंद करवाने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद लोगों ने पुलिसकर्मियों के साथ लात-घूंसों और थप्पड़ों से मारपीट शुरू कर दी।

आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। पुलिसकर्मियों के शरीर पर वर्दी और नेम प्लेट होने के बावजूद उनके साथ बार-बार मारपीट की गई। इस दौरान पुलिस टीम के साथ राजकार्य में बाधा डालने का भी आरोप है।

वीडियो बनाने पर SI का मोबाइल छीना

SI रामफूल के अनुसार, उन्होंने घटनाक्रम की फोटो और वीडियो बनाने के लिए अपने मोबाइल से रिकॉर्डिंग करने का प्रयास किया। इसी दौरान एक व्यक्ति ने खुद को फलाना हाजी बताते हुए उनका मोबाइल फोन छीन लिया और जमीन पर जोर से पटककर फरार हो गया।

इसके साथ मौजूद अन्य लोगों ने ईआर ड्राइवर और पुलिस मोबाइल वाहन-16 के ड्राइवर का मोबाइल फोन भी छीन लिया। आरोपियों ने पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करते हुए उनकी वर्दी भी फाड़ दी।

12 लोगों के खिलाफ नामजद FIR

SI रामफूल की शिकायत पर खो नागोरियान थाने में मंगलवार को मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कल्लू हाजी, शौकीन, मिशा, बाबू खान, कबीर खान, इकराम खान, मोहसिन, मिशा पुत्र कबीर और गद्दाम खान सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

FIR में परिवार के कुछ सदस्यों के नाम भी शामिल हैं। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

आधा दर्जन आरोपी हिरासत में

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आधा दर्जन आरोपियों को हिरासत में लिया है। वहीं, अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

पुलिस की ओर से मामले में आगे की जांच जारी है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
कोटा में खड़े ट्रक से टकराई क्रूजर, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत; 8 घायल | उदयपुर में खड़े ट्रेलर में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार, तीन युवक घायल; कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त | सीकर में दुकान से सामान लेने गई 20 वर्षीय युवती लापता, पिता ने युवक पर भगाकर ले जाने का जताया शक | जोधपुर में कल से आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, अगले सप्ताह से बढ़ेगी सर्दी; तापमान में भी गिरावट | जयपुर में हॉर्न बजाने पर युवक से मारपीट, बाल पकड़कर कार से बाहर निकाला; मुक्के मारकर तोड़ा दांत | उत्तर भारत में मौसम का बदला मिजाज: यूपी के 20 जिलों में कोहरा, दिल्ली में AQI 478; राजस्थान में आंधी-बारिश का अलर्ट | सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन |