सीकर जिला परिषद की 49 सीटों में से कांग्रेस के 36 और भाजपा के 11 सदस्य जीतकर आए थे। जिला प्रमुख चुनाव में बहुमत के लिए 25 वोटों की आवश्यकता थी। कांग्रेस ने 38 सदस्यों के समर्थन का दावा किया था, जिसमें एक सीपीआईएम और एक निर्दलीय सदस्य का समर्थन भी शामिल था।
जीत के बाद सुनीता गठाला भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि एक किसान की बेटी को जिला प्रमुख बनाया गया है और इसके लिए उन्होंने कांग्रेस नेताओं व जिला परिषद सदस्यों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि गांवों की छोटी-बड़ी समस्याओं को दूर करने का प्रयास करेंगी। क्रॉस-वोटिंग के सवाल पर उन्होंने कहा कि इस बारे में बाद में बात करेंगी।
चुनाव से पहले कांग्रेस और भाजपा ने अपने जिला परिषद सदस्यों की बाड़ाबंदी की थी। मतदान जिला परिषद सभागार में कड़ी सुरक्षा के बीच हुआ। वोटिंग के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया गया।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.