राजस्थान भाजयुमो (भाजपा युवा मोर्चा) की नई प्रदेश कार्यकारिणी घोषित होने के बाद संगठन में महिला प्रतिनिधित्व को लेकर सवाल उठने लगे हैं। 63 सदस्यीय कार्यकारिणी में केवल तीन महिला कार्यकर्ताओं को जगह दी गई है, जिससे पार्टी के “नारी शक्ति वंदन” के एजेंडे पर संगठन के भीतर चर्चा तेज हो गई है।
भाजपा लोकसभा और विधानसभा स्तर पर महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की बात करती रही है, लेकिन इस हिसाब से कार्यकारिणी में लगभग 21 महिला कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाना चाहिए था। वहीं, छात्र राजनीति में सक्रिय रहे कुछ विवादित और बागी माने जाने वाले नेताओं को भी नई जिम्मेदारी दी गई है, जो पहले अलग-अलग गुटों से जुड़े रहे थे, लेकिन अब पार्टी संगठन में शामिल हैं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.