असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना के एएन-32 विमान हादसे में शहीद हुए अग्निवीर (वायु) खेमाराम कुमावत का पार्थिव शरीर सोमवार को विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट लाया गया, जहां जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधि मंत्री जोगाराम पटेल, जयपुर सांसद मंजू शर्मा, जिला कलक्टर संदेश नायक और जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जय राठौड़ सहित कई अधिकारियों ने शहीद को पुष्पचक्र अर्पित कर उनके अदम्य साहस और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को नमन किया।
इसके बाद शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पांचोटा (जिला डीडवाना-कुचामन) लाया गया, जहां पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। गांव पहुंचने पर माहौल गमगीन हो गया और हजारों की संख्या में लोग शहीद को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़े। इस दौरान नावां के सांभर चौराहे से पांचोटा तक लगभग 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें देशभक्ति के नारों के साथ लोगों ने शहीद को श्रद्धांजलि दी।
शहीद खेमाराम कुमावत (24) असम के जोरहाट एयरबेस पर हुए विमान हादसे में शहीद हुए थे। उनका परिवार लंबे समय से देश सेवा से जुड़ा हुआ है। उनके बड़े भाई सीआईएसएफ में कांस्टेबल और छोटे भाई सीआरपीएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत हैं। परिवार के अन्य सदस्य भी सेना और सुरक्षा बलों से जुड़े हुए हैं, जिससे स्पष्ट है कि देश सेवा उनके परिवार की परंपरा रही है।
खेमाराम का वर्ष 2020 में भारतीय वायुसेना में चयन हुआ था, लेकिन प्रक्रिया रद्द होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी और लगातार प्रयास करते रहे। वर्ष 2022 में अग्निवीर वायु के रूप में उनका चयन हुआ और दिसंबर 2022 से वे वायुसेना में सेवा दे रहे थे। परिजनों के अनुसार, एक जुलाई को उनकी सगाई होनी थी, लेकिन उससे पहले ही यह दुखद हादसा हो गया।
इस विमान हादसे में अग्निवीर खेमाराम कुमावत सहित कुल चार जवान
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.