Download App Now Register Now

जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात: पिता ने 8 महीने की बेटी का गला काटा, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

जयपुर। राजधानी जयपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मालपुरा गेट थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी 8 महीने की मासूम बेटी की कैंची से गला काटकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की।

पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद बच्ची का शव परिजनों को सौंप दिया है। आरोपी पिता को 12 फरवरी की रात गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।


गांव लौटने की बात पर हुआ झगड़ा

सूत्रों के अनुसार, उत्तर प्रदेश के बहराइच निवासी 19 वर्षीय सादाब की शादी जुलाई 2025 में मालपुरा गेट की अंबेडकर कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय रूकसार बानो से हुई थी। दंपती की 8 महीने की बेटी सहनाज थी।

करीब छह दिन पहले सादाब पत्नी और बेटी के साथ ससुराल आया था। 6 फरवरी की सुबह करीब 10 बजे गांव लौटने की बात को लेकर पति-पत्नी में विवाद हो गया। रूकसार ने कुछ दिन और रुकने की बात कही, जिससे नाराज होकर सादाब ने कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और गला दबाने की कोशिश की।

रूकसार के भाई सोहिल ने बीच-बचाव किया तो आरोपी ने उस पर भी स्टील की केतली से हमला कर दिया।


पड़ोसियों ने किया हस्तक्षेप

झगड़ा बढ़ने पर रूकसार ने पड़ोसियों से मदद मांगी। लोगों ने पहुंचकर दोनों को अलग किया। इसी दौरान सादाब ने बच्ची को सोहिल की गोद से छीना और कमरे में घुसकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।


कमरे में बंद होकर की हत्या

बताया जा रहा है कि आरोपी ने कमरे में बच्ची का कैंची से गला काट दिया। वारदात के बाद उसने शव को कंबल में लपेटकर छुपा दिया। इसके बाद खुद के गले पर भी कैंची से वार किया और फंदा लगाकर आत्महत्या की कोशिश की।

जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़ दिया। अंदर आरोपी फंदे से लटका मिला, जिसे तुरंत नीचे उतारा गया।

बच्ची को तलाशने पर वह कंबल में लहूलुहान हालत में मिली। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


आरोपी अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही गिरफ्तार

घटना की सूचना पर मालपुरा गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। SHO उदयभान यादव ने बताया कि आरोपी के गले पर कैंची से वार के निशान थे और फंदा लगाने के कारण वह बेहोश हो गया था। उसे इलाज के लिए SMS अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इलाज के बाद छुट्टी मिलते ही गुरुवार रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। रूकसार की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

जयपुर की इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घरेलू विवाद ने इतनी भयावह शक्ल ले ली कि एक मासूम की जान चली गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

यह घटना एक बार फिर पारिवारिक विवादों में बढ़ती हिंसा और मानसिक संतुलन से जुड़े सवालों को सामने लाती है। समाज और परिवारों में संवाद और सहनशीलता की कमी किस तरह त्रासदी में बदल सकती है, यह मामला उसका दर्दनाक उदाहरण बन गया है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” | राम मंदिर में आज रचा जाएगा इतिहास! राष्ट्रपति करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह | गैस संकट पर सरकार की बड़ी सफाई: घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग, रोज 50 लाख डिलीवरी; पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं | भजनलाल शर्मा का आया एक फोन और सारा काम हो गया... | मुकेश मिश्रा बने इंडियन मीडिया काउंसिल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष, रतीराम गुर्जर को मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी | उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग विवाद: TMC बोली BJP ने विपक्षी सांसदों को ₹15-20 करोड़ में खरीदा; भाजपा ने कहा – I.N.D.I.A. गठबंधन में फूट |