Download App Now Register Now

सिरोही में भीषण सड़क हादसा, मोपेड सवार दो लोगों की मौत


सिरोही जिले के रोहिड़ा थाना क्षेत्र के भूजेला में सोमवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसमें मोपेड सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब आबूरोड की ओर से आ रही एक कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर फांदते हुए गलत दिशा में जाकर सामने से आ रही मोपेड से जोरदार टकरा गई।

पुलिस के अनुसार मृतक अमीरगढ़ निवासी मुसला अलीभाई (64) और मुसला सत्तारभाई काछोली गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होकर अपने घर लौट रहे थे। दोपहर करीब 12:45 बजे भूजेला हाईवे पर स्थित एक होटल के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मोपेड पूरी तरह से चकनाचूर हो गई और कार भी पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू करते हुए घायलों को बाहर निकाला और पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। एनएचएआई की एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मुसला सत्तारभाई को भी मृत घोषित कर दिया।

वहीं कार चालक सोहनलाल (38), निवासी खाटूश्यामजी, गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पहले स्वरूपगंज सीएचसी ले जाया गया और बाद में हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलने पर रोहिड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को सीएचसी मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |