Download App Now Register Now

भरतपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर विनोद पथैना सहित 7 बदमाश गिरफ्तार

भरतपुर जिला पुलिस और जिला विशेष टीम ने संयुक्त रूप से एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में सक्रिय कुख्यात गैंगस्टर विनोद पथैना के संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मथुरागेट थाना क्षेत्र स्थित उन्नति होटल में दबिश देकर मुख्य आरोपी विनोद पथैना सहित कुल 7 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि होटल में इन बदमाशों की कोई आधिकारिक एंट्री दर्ज नहीं थी और सभी संदिग्ध तरीके से एक कमरे में ठहरे हुए थे।

जानकारी के अनुसार आईजी कैलाश चन्द्र बिश्नोई के निर्देश पर कार्यवाहक जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व तथा वृताधिकारी शहर नरेंद्र के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम कानून व्यवस्था बनाए रखने और वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए गश्त पर थी, तभी मुखबिर से सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी विनोद पथैना अपने 6-7 हथियारबंद साथियों के साथ होटल में छिपा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए होटल पहुंचकर कमरा नंबर 101 पर दबिश दी।

पुलिस द्वारा तलाशी लेने पर मुख्य आरोपी विनोद पथैना के कब्जे से एक अवैध पिस्टल (.32 बोर), एक देसी कट्टा (.315 बोर), पांच कारतूस (.32 बोर), सात कारतूस (7.65 एमएम), एक धारदार तलवार, एक हुंडई क्रेटा कार, एक बुलेटप्रूफ जैकेट और जमीनों से जुड़े विवादित दस्तावेज बरामद किए गए। इसके अलावा आरोपी केशव के कब्जे से एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद हुए, जबकि गंगाराम और घनश्याम के पास से दो मोटरसाइकिलें भी जब्त की गईं, जिनका उपयोग वारदातों में किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी विनोद पथैना एक आदतन और दुर्दांत अपराधी है, जिसके खिलाफ राजस्थान, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विभिन्न थानों में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, फिरौती और जमीनों पर अवैध कब्जे जैसे दो दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं।

जांच के दौरान पुलिस ने जब आरोपी के मोबाइल फोन को खंगाला, तो व्हाट्सऐप चैट और वॉइस कॉल के जरिए लोगों को धमकाकर अवैध रूप से पैसे मांगने के डिजिटल साक्ष्य भी मिले। पुलिस को गज्जू सुभाषनगर, विशाल और संदीप सुभाषनगर नामक व्यक्तियों से रंगदारी मांगने से जुड़े महत्वपूर्ण सबूत मिले हैं। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि पूरे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी सामने लाई जा सके।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” | राम मंदिर में आज रचा जाएगा इतिहास! राष्ट्रपति करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह | गैस संकट पर सरकार की बड़ी सफाई: घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग, रोज 50 लाख डिलीवरी; पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं | भजनलाल शर्मा का आया एक फोन और सारा काम हो गया... | मुकेश मिश्रा बने इंडियन मीडिया काउंसिल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष, रतीराम गुर्जर को मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी | उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग विवाद: TMC बोली BJP ने विपक्षी सांसदों को ₹15-20 करोड़ में खरीदा; भाजपा ने कहा – I.N.D.I.A. गठबंधन में फूट |